Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

होने वाले दामाद ने छूए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, अफवाहों पर लगा विराम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। शादी की खबरों के बीच ऐसी भी अफवाहें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। हालांकि, अब खुद सोना के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहों को खारिज किया है...
Shatrughan Sinha hungs and posed with Zaheer Iqbal gives Sonakshi Sinha husband to be touch feet read here in detail

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोना अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, कपल की तरफ से शादी की खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया अफवाहों पर विराम

शादी की खबरों के बीच ऐसी भी अफवाहें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी (Sonakshi-Zaheer Wedding) का परिवार इस शादी से खुश नहीं है और उनके बीच अनबन चल रही है। हालांकि, अब खुद सोना के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

होने वाले दामाद संग जमकर दिया पोज

सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर इकबाल को सोनाक्षी के परिवार के साथ देखा जा रहा है। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद के साथ जमकर पोज देते नजर आए। दोनों काफी खुश लग रहे थे। उनकी बीच की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी दिख रही थी।

यह भी पढ़ें- पिता का घर छोड़ जहीर इकबाल संग लिवइन में रहती हैं Sonakshi Sinha! सोना ने खुद बताई सच्चाई

शत्रुघ्न ने शादी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने कहा था, ‘मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उनकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उनकी खुशी का हकदार हूं। उन्हें अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है। मैं न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हूं।’ 

जहीर इकबाल ने ससुर के छूए पैर

इतना ही नहीं जहीर इकबाल अपने होने वाले ससुर को गाड़ी तक छोड़ने गए। इस दौरान उन्होंने उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। सोनाक्षी के अलावा उनके माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी जहीर के घर पर नजर आए। बाद में उन्हें आधी रात के आसपास जहीर के घर से निकलते हुए भी देखा गया। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का परिवार जहीर के साथ उनकी अचानक शादी से नाराज है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा