Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो जारी, क्या बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगा मौका?

श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। उन्हें विजयकुमार व्यशक ने अभिषेक पोरेल के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस इस मैच में इंडिया डी की कप्तानी भी कर रहे हैं।
Duleep Trophy 2024 Shreyas Iyer

Duleep Trophy 2024 Shreyas Iyer: दलीप ट्रॉफी का आगाज आज से हो गया है। आज इंडिया ए-इंडिया बी और इंडिया सी- इंडिया डी के बीच मैच खेला जा रहा है। इंडिया डी की तरफ से खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।

इंडिया डी के कप्तान हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। उन्हें विजयकुमार व्यशक ने अभिषेक पोरेल के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस इस मैच में इंडिया डी की कप्तानी भी कर रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मिलेगा मौका?

बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को उसी की धरती पर करारी शिकस्त देकर भारत आने वाली है। ऐसे में श्रेयस अय्यर का टेस्ट सीरीज में सेलेक्शन होना अब मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि उनके पास अभी भी मौका है। वे अपनी बाकी बची हुई पारी में अच्छा स्कोर खड़ा कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं।

इंडिया सी ने जीता टॉस

बता दें कि इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इंडिया डी की तरफ से अथर्व टायडे और यश दुबे ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में ही अंशुल कंबोज ने टायडे को 4 रन पर आउट कर इंडिया सी को पहला विकेट दिलाया। इसके बाद यश दुबे भी 10 रन बनाकर कंबोज का दूसरा शिकार बने।

तीसरे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर 9 रन ही बना सके। उनके अलावा, देवदत्त पडिक्कल 0, रिकी भुई 4, श्रीकर भरत 13 और सारांश जैन 13 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 52 गेंदों पर 20 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: क्लब थ्रो में धर्मबीर ने जीता गोल्ड, प्रणव के खाते में आया सिल्वर

इंडिया ने लंच ब्रेक तक बनाए 76 रन

लंच ब्रेक तक इंडिया डी ने 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। इंडिया सी की ओर से कंबोज और विजयकुमार ने दो-दो विकेट लिए हैं, जबकि हिमांशु चौहान और मानव सुथार को एक-एक सफलता मिली है। यह मैच अनंतपुर में खेला जा रहा है।

इंडिया C स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) साई सुदर्शन, रजट पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) बाबा इंद्रजीत, आर्यन जुयाल, रितिक शोकीन, विजयकुमार व्यशक, मानव सुथार, अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान।

इंडिया D स्क्वॉड

देवदत्त पडिक्कल, यश दुबे, रिकी भुई, श्रेयस अय्यर (कप्तान), श्रीकर भरत, अथर्व टायडे (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और आदित्य ठाकरे।

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024 में इतिहास रचने वाले हरविंदर सिंह को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग