Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी, बोले-‘कांग्रेस का खत्म हो गया है फ्यूल’

Shiv Raj Singh Chauhan | Shresth bharat |

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एमपी में चुनावी दौर कर रहे हैं। लेकिन उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया, जिस कारण वह कल उड़ान नहीं भर पाए थे। वहीं, अब इस मामले पर राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ हम बीजेपी के कार्यकर्ता, दूसरी तरफ राहुल गांधी… जिनका हेलीकॉप्टर ही उड़ान नहीं भर पाया। सच्चाई तो यह है कि अब कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है। इसलिए कांग्रेस अब टेक ऑफ नहीं करने वाली। राहुल गांधी भी टेक ऑफ नहीं करने वाले…।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार मध्य प्रदेश के शहडोल में रहना पड़ा था। इस दौरान एमपी कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा था कि मौसम खराब हो रहा था। इस कारण राहुल गांधी को रात में शहडोल में ही रुकना पड़ा था। क्योंकि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में उन्हें दिल्ली रवाना होना पड़ा।

वहीं, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत गांव चावलपानी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रचार के लिए राहुल गांधी एमपी तो आए लेकिन उन्हें शहडोल में रहना पड़ा। क्योंकि ईंधन की कमी के कारण उनका हेलीकॉप्टर ही उड़ान नहीं भर पाया।शिवराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का ईंधन खत्म हो गया है, तो राहुल के हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन कैसे होगा? उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान नहीं भर पा रही है। मैडम सोनिया गांधी उन्हें कितना भी धक्का दें, राहुल गांधी उड़ान नहीं भरेंगे।’’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार