श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गुरेज सीट से NC के नजीर अहमद खान विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Jammu Kashmir Chunav Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत गए हैं।
NC's Nazir Ahmed Khan

Jammu Kashmir Chunav Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव मतगणना के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फकीर मोहम्मद खान को 1,132 मतों के अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग ने अनुसार, नजीर अहमद खान को 8,378 वोट मिले जबकि उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 7,246 वोट मिले।
नजीर अहमद खान 2002, 2008 और 2014 में भी इस सीट से निर्वाचित हुए थे, जबकि फकीर मोहम्मद खान ने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी।

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नजीर अहमद खान ने 2014 के चुनाव में लगभग 100 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। नियंत्रण रेखा के समीप स्थित गुरेज जम्मू-कश्मीर का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है और यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। घाटी में भाजपा का खाता खोलने की उम्मीद के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक रैली को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में हुआ ‘खेला’, एग्जिट पोल हुए फेल?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ravinder Raina
J&K में हार के बाद BJP अध्यक्ष रविंद्र रैना ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने लोगों के फैसले को…
Pradhan Mantri Awas Yojana: उत्तर प्रदेश में हर एक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा, ऐसा राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस योजना के तहत होने वाले सर्वे में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा। हर गांव में एक सरकारी कर्मचारी को सर्वे का काम सौंपा गया है और सर्वे के दौरान लाभार्थी और सर्वे करने वाले अधिकारी दोनों का फेस पहचान तकनीक से मिलान किया जाएगा। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार (Pradhan Mantri Awas Yojana) ने उत्तर प्रदेश को इस वित्तीय वर्ष में 70 हजार आवासों का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता मानकों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ: विधानसभा के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पहले, जिन लोगों के पास मोटरसाइकिल, लैंडलाइन फोन या रेफ्रिजरेटर जैसे सामान थे, उन्हें भले ही उनका घर कच्चा हो, आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस नियम में ढील दे दी है। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को इस योजना में देश में पहले स्थान पर रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पिछले छह वर्षों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस योजना के तहत अब तक कुल 2.52 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित समुदायों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। यह भी पढ़ें- औली में भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी, फायरिंग का हुआ आयोजन Nayab Saini
CM नायाब सिंह सैनी ने जीता लाडवा का किला, जीत के बाद दी पहली प्रतिक्रिया
Former Chief Minister Farooq Abdullah
फारूक ने कहा- जनता ने दिया जनादेश, उमर अब्दुल्ला होंगे J&K के अगले CM
vinesh phogat
हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने BJP के योगेश बैरागी को हराया
NC's Nazir Ahmed Khan
गुरेज सीट से NC के नजीर अहमद खान विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया
ind vs sl
महिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका पर बड़ी जीत से नेट रन रेट में सुधार करने उतरेगा भारत