श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गूगल अपनी एक और सर्विस करेगा बंद, जानिए डाटा माइग्रेट करने की तारीख

google | google podcast | youtube music | shreshth bharat

Google Podcast Shut Down :गूगल अपनी एक सर्विस को आज बंद कर रहा है। गूगल इससे पहले अपनी कई सेवाओं को बंद कर चुका है। इसमें Google Plus, nexus जैसी कई सेवाएं बंद हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अब इस लिस्ट में गूगल एक और नया नाम जोड़ने जा रहा है। गूगल कंपनी ने अपने ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से Google Podcast को हटाने का फैसला किया है। कंपनी के इस एप को लगभग 50 करोड़ लोग Play Store से डाउलोड कर चुके हैं।

यह App 2 अप्रैल यानि की आज से अमेरिका में उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी इसी के साथ एक बड़ा फैसला ले रही है। बताया जा रहा है कि गूगल इस प्लेटफॉर्म को बंद करके You Tube Music को बढ़ाना चाहता है।

Google ने इसकी जानकारी एक साल पहले ब्लॉगपोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। अमेरिका के बाद इसे अन्य सभी देशों में भी बंद कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस साल के अंत तक गूगल पॉडकास्ट सभी रीजन में बंद हो जाएगा। गूगल इसकी जानकारी यूजर्स को कई नोटिफिकेशन के जरिए दे रहा था।

कंपनी के एप के फ्रंट पेज पर एक वॉर्निंग दिखाना शुरू कर दी गई है। गूगल यूजर्स को अपना डाटा You Tube Music  या अन्य किसी कंपनी के साथ मर्ज करने के लिए कह रहा है। लेकिन, अभी Google Podcast को Play store से डाउनलॉड किया जा सकता है। हालांकि, यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं।

बता दें, कंपनी यूजर्स को अपना डेटा जुलाई 2024 तक माइग्रेट करने का ऑप्सन दे रही है। यूजर्स अपने डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। यूजर्स बड़ी ही आसानी से अपना सब्सक्रिप्शन YouTube Music पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले Google Podcasts एप ओपन करना होगा। इसके बाद होम टैप पर जाना होगा। जहां आपको एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद आपको एक्सपोर्ट टू YouTube Music पर क्लिक करना होगा। अब आप यूट्यूब म्यूजिक के विकल्प पर पहुंच जाएंगे। आपको अपना Gmail अकाउंट सलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आपका सब्सक्रिप्शन जुड़ जाएगा। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज