Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Plane Crash: अब इस देश के उपराष्ट्रपति की विमान हादसे में हुई मौत

Malawi Vice President Died In A Plane Crash

Malawi Vice President Died In A Plane Crash: इन दिनों विमान हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्‍ट्रपत‍ि को लेकर जा रहा सैन्‍य विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में मलावी के उपराष्‍ट्रपत‍ि साउलोस चिलिमा समेत सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। राष्‍ट्रपत‍ि भवन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है क‍ि विमान का मलबा मिल गया है और क‍िसी के भी जिंदा बचने की संभावना नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

आपको बता दें, कि उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और 9 अन्य लोगों को ले जा रहे विमान के लापता होने की खबर सामने आई थी। बताया गया था कि विमान अचानक रडार से गायब हो गया था। इसके बाद विमानन अधिकारियों ने विमान से संपर्क बनाने की कोशिशें की, लेकिन विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा था। अब यह खबर सामने आई है कि इस भीषण हादसे में उप राष्ट्रपति समेत 9 अन्य लोगों की मौत हो गई है।

खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान का मलबा मिला है, इसमें कोई भी जीवित नहीं बचा है। लगातार सैनिक विमान को खोजने का प्रयास कर रहे थे। सुबह मलावी रक्षा बल के कमांडर ने जानकारी दी क‍ि खोज और बचाव अभ‍ियान पूरा हो गया है। बचाव दल ने पाया कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया है। हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है।

प्लेन क्रैश में ईरानी राष्टपति की हुई थी मौत

कुछ दिन पहले ही ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का भी विमान लापता हो गया था। बाद में खबर सामने आई थी कि उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उनकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड