Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Modi ने डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा…

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। वह पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
Trump Rally Shooting

Trump Rally Shooting: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनकी रैली में डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर गोली चला दी गई। ट्रंप ने घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में ‘गोली मारी गई’।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हुए हमले को लेकर दुनियाभर के कई नेताओं ने चिंता जताई है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की निंदा की है।

पीएम मोदी ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह अपने ‘दोस्त’ डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हमले से काफी चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्रों में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अमेरिकी लोगों के लिए हमारी प्रार्थनाएं।”

बाइडन और ओबामा ने भी की हमले की निंदा
घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर संदिग्ध हत्या के प्रयास की “सभी को निंदा करनी चाहिए”। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने 2024 के राष्ट्रपति पद के प्रतिद्वंद्वी से बात करेंगे, और उनका हाल-चाल जानेंगे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले की निंदा की है। बराक ओबामा ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा ‘हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हालांकि हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन हम सभी को राहत महसूस करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है।

Jagannath Temple: आज खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’, सांप कर रहे निगरानी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार