श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jagannath Temple: आज खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’, सांप कर रहे निगरानी

Jagannath Temple

Jagannath Temple: ओडिशा के पुरी में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 46 वर्षों बाद आज खोला जाएगा। इसके पहले यह 1978 में खोला गया था। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रत्नभंडार की मरम्मत और गिनती से संबंधित कार्य में अत्यधिक पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इससे पहले रत्न भंडार 1905, 1926 और 1978 में खोला गया था और बेशकीमती चीजों की लिस्ट बनाई गई थी।

बीजेपी ने खजाना खोलने का किया था वादा

भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर 12वीं सदी के मंदिर के खजाने को फिर से खोलने का वादा किया था। मंदिर का खजाना आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। रत्न भंडार को दोबारा खोलना राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा भी था।

रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि रत्नों की गणना के दौरान रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मंदिर प्रबंध समिति के लिए एसओपी जारी की है, और उसी के आधार पर सभी काम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रत्नभंडार आखिरी बार सन् 1978 में खोला गया था। 1978 में जब भंडार खोला गया था तो रत्नभंडार के आभूषणों की गणना में लगभग 72 दिन लग गए थे। इस बार रत्नों की गणना में आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आधुनिक तकनीक की मदद से इस बार गणना में कम समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। रत्न भंडार की सभी चीजों का डिजिटल डॉक्यूमेंट भी बनाया जाएगा। रत्नों की गणना के कार्य से भगवान के दर्शन के समय में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सांप करते हैं रखवाली

मिली जानकारी के अनुसार आंतरिक रत्न भंडार से अक्सर सांप के फुफकारने की आवाजें आती रहती हैं। यह भी मान्यता है कि सांपों का एक समूह भंडार में रखे रत्नों की रक्षा करता है। इसीलिए रत्न भंडार को खोले जाने से पहले मंदिर समिति ने भुवनेश्वर से सांप पकड़ने में निपुण दो व्यक्तियों को पुरी बुलाया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में जरूरत पड़ने पर वे तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद रहेगी।

गिल और जायसवाल की जोड़ी ने रचा इतिहास, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल