Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान के बजट में किसानों का रखा गया खास ख्याल, सीएनजी भी हुई सस्ती

Rajasthan Budget 2024-25: आज का दिन राजस्थान के लिए काफी अहम है, क्योंकि आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी राजस्थान...
Rajasthan Budget 2024-25| shreshth bharat

Rajasthan Budget 2024-25: आज का दिन राजस्थान के लिए काफी अहम है, क्योंकि आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी राजस्थान विधानसभा का पहला पूर्ण बजट पेश रही हैं। बताया जा रहा है कि दीया कुमारी 4 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। साथ ही स्टाम्प ड्यूटी, सीएनजी और एविएशन फ्यूल सस्ता कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको इस बजट की कुछ खास बातें बताएंगे…

स्टाम्प ड्यूटी में कटौती

किसानों के लाभ के लिए वित्त मंत्री ने संयुक्त स्वामित्व वाली गैर कृषि भूमि पर स्टाम्प ड्यूटी 6 से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी है। बजट में ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्रों में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स की प्रक्रिया में स्टाम्प ड्यूटी को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही, इसके विक्रय पर स्टाम्प ड्यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है। बजट में शहीदों को मिलने वाले घर और फ्लैट पर पूरा पंजीयन फीस माफ करने का ऐलान किया गया है। हाउसिंग लोन के डेट असाइनमेंट पर भी स्टाम्प ड्यूटी की अधिकतम सीमा में भी घटोती हुई है।

उन्नाव हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सीएनजी और एविएशन फ्यूल हुआ सस्ता

राज्य में सीएनजी और एविएशन फ्यूल पर लगने वाले वैट को कम करके इसे सस्ता करने की कोशिश की गई है।

किसानों के लिए उठाए गए ये कदम

किसानों के लिए राजस्थान इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन की शुरुआत की जाएगी। सभी जिलों में पानी बचाने और सिंचाई के लिए 50 करोड़ का बजट पास किया गया है।

किसानों के 31 मार्च 2024 तक लंबित बिजली कनेक्शन की पेंडिंग को समाप्त करने के लिए एक लाख 45 हजार कृषि कनेक्शन देने का फैसला लिया गया।

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास बोर्ड की घोषणा की है। बजट में यह भी कहा गया है कि 5 लाख नए किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेंगे। समय पर फसली कर्ज चुकाने वाले किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा (Rajasthan Budget 2024-25)।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब मुस्लिम महिलाएं भी पति से मांग सकती हैं गुजारा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग