Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान में महंगाई ने एक बार फिर तोड़ी जनता की कमर, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जेबों पर सरकार ने एक बार फिर से हमला किया है। दरअसल, पाकिस्तान में आधी रात को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी।
Petrol Diesel Price Hikes In Pakistan| shreshth bharat

Petrol Diesel Price Hikes In Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जेबों पर सरकार ने एक बार फिर से हमला किया है। दरअसल, पाकिस्तान में आधी रात को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा किया गया है।

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए ये किसी हमले से कम नहीं हैं। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के फैसलों के कारण पाकिस्तान की जनता की जेबों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है और अब सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

पाक सरकार ने PTI पर लगाएगी प्रतिबंध, इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें

बिजली की दरों में भी हुई थी बढ़ोतरी

पहले से ही पाकिस्तान में बिजली की दरों से लेकर लेकर आटा, दाल, चावल सब्जी और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों ने आसमान छू रखा है। ऐसे में जनता सरकार के इस फैसले से काफी नाराज है। बता दें कि Petrol-Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में Petrol-Diesel के दाम लगभग 300 रुपये हो गए हैं (Petrol Diesel Price Hikes In Pakistan)।

महज 15 दिनों के अंदर दूसरी बार महंगाई की मार

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की नई कीमतें आधी रात से ही लागू कर दी है। देश में एक महीने के भीतर यह सरकार का दूसरा प्रहार है। इससे 15 दिन पहले 1 जुलाई को पेट्रोल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

गौरतलब है कि किसी भी देश में पेट्रोल, डीजल और बिजली सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इनके कीमतों में बढ़ोतरी से पाकिस्तान की जनता सरकार से काफी नाखुश है।

ट्रंप पर होगा हमला, तीन महीने पहले ही पादरी ने कर दी थी भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार