Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PAK सिंगर राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, जानें क्या है माजरा

हत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया है...
-pakistani-singer-rahat-fateh-ali-khan-arrested-at-dubai-airport READ HERE IN DETAIL

Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है। सिंगर को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि राहत अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए थे।

इस शख्स ने दर्ज कराई शिकायत (Rahat Fateh Ali Khan Arrested)

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, राहत फतेह अली खान के फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर एक्शन लेते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था।

राहत पर मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी का आरोप

इस साल की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने राहत पर मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी, जिसमें उनके द्वारा 12 वर्षों में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से लगभग 8 अरब रुपये कमाने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा, एक वीडियो में उन्हें एक बैंड सदस्य पर शराब की बोतल के विवाद में हमला करते हुए दिखाया गया था, जिससे उनकी स्थिति और भी जटिल हो गई। हालांकि, अभी तक आरोप क्या हैं इसका सही तरीके से पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- बार-बार दिल टूटने के बाद भी उसी शख्स के पास क्यों जाती थीं जान्हवी कपूर,

राहत की मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा है कि वो इस मामले पर और ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो, बाद में ये सामने आया कि राहत के एक्स-मैनेजर अहमद ने दुबई के अधिकारियों के सामने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा