Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेरे रहते ना करें चिंता, सबकी समस्या का कराएंगे समाधान: सीएम योगी

New-Project-2024-07-22T191115.992

सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों से सीएम योगी खुद मिले। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी करते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान न हो। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा, क्योंकि यही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा, जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार लगाने आए लोगों से सीएम योगी ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा।

पुलिस और राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से होगा। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाएगा। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएंगे।

बच्चों को दुलारकर दिया आशीर्वाद भी

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार और आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान भी उन्होंने परिजनों के साथ आए बच्चों को भी खूब दुलारा। उनसे हंसी ठिठोली के साथ आत्मीय अंदाज में बातचीत की। साथ ही उन्हें चॉकलेट और आशीर्वाद देकर विदा किया।

मंदिर की गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार प्रातः काल गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में जाकर गोसेवा की। सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने की देवाधिदेव महादेव की पूजा

सोमवार को पवित्र सावन माह का पहला दिन रहा। एक तो सावन का पहला दिन और उस पर भी सोमवार, भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए लिए इससे अधिक सुखद संयोग क्या होगा। इस पावन सांयोगिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव की विधि विधान से आराधना कर उनसे लोकमंगल की प्रार्थना की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग