Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kuwait Fire Accident: घायलों से मिले विदेश राज्य मंत्री, वायु सेना के विमान से लाए जाएंगे शव

इस घटना में मारे गए भारतीय मृतकों के शवों को वापस अपने देश लाने और घायलों से मिलने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह...
Kuwait Fire Accident

Kuwait Fire Accident: कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में बीते बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से करीब 49 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 40 से ज्यादा भारतीय थे। इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना में मारे गए भारतीय मृतकों के शवों को वापस अपने देश लाने और घायलों से मिलने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंचे हैं। विदेश राज्य मंत्री ने घायलों से मुलाकात की और घटना की जांच कर रहे अधिकारियों से भी मिले।

कुवैत जाने से पहले कीर्तिवर्धन सिंह ने मीडिया को बताया कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। बाकी स्थिति तब स्पष्ट होगी, जब हम वहां पहुंचेंगे। मीडिया से बात करते हुए कीर्तिवर्धन ने कहा कि,” हमने कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक की। हम इस घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

शवों को लाया जाएगा भारत

जब मीडिया ने उनसे घटना में मारे गए भारतीय मृतकों के शवों के बारे में पूछा तो इसपर उन्होंने कहा,” स्थिति यह है कि पीड़ित ज्यादातर जले हुए हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि वायु सेना का एक विमान स्टैंडबाय पर है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, परिजनों को सूचित किया जाएगा और हमारा वायु सेना का विमान शवों को वापस लाएगा।”

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि कल रात भारत के पास आए ताजा आंकड़ों के उनुसार, मृतकों की संख्या 48-49 के आसपास है, जिनमें से 42 या 43 भारतीय बताए जा रहे हैं। इस बीच कुवैत में भारतीय दूतावास घटना में प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए एक हेल्पलाइन +965-65505246 जारी की है।

मिलेगी दो लाख रुपये की आर्थिक मदद

इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुखद बताया। मोदी ने राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का ऐलान भी किया है।

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अली अल-याह्या को फोन कर बातचीत की। जयशंकर ने कुवैत से यह अपील की है कि आग लगने के कारण जान गंवाने वाले भारतीयों के शव शीघ्र भारत भेजा जाए।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘कुवैत में आग लगने की घटना पर कुवैती विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बातचीत की। इस संबंध में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। हमें आश्वासन दिया गया कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।’

यह भी पढ़ें- कुवैत अग्निकांड: भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मरने वालों

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड