श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिडनी में फिर चाकू से हमला, चर्च में लोगों पर किए ताबड़तोड़ वार

knife attack at church

Knife Attack: ऑस्ट्रेलिया में चर्च में लोगों पर चाकू से हमला करने की हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। ये मामला सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से 30 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थिति वेकले का है।

हमलावर ने मुख्य पुजारी सहित कई लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए। राहत की बात ये है कि घायलों की हालत बहुत गंभीर नहीं है और पैरामेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष को हिरासत में लिया है और वह फिलहाल पूछताछ में सहयोग कर रहा है।

लोकल लोगों ने बताया है कि इस हमले में चर्च के लीडर और प्रार्थना कर रहे लोगों को चाकू मारे गए। हैरानी की बात है कि सिडनी में ऐसे हमले बार-बार हो रहे हैं। बीते शनिवार की ही बात है जब सिडनी में ही एक मॉल में छुरे से हमला करके छह लोगों की जान ले ली गई थी।

इस तरह से ये तीन दिन में दूसरा हमला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चर्च में चाकू से पहले हमले के बाद भगदड़ और चिल्लाहट मच गई। रिपोर्ट के अनुसार 20 से 70 साल के बीच के चार लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों में बिशप भी शामिल हैं और उन पर बार-बार हमला किया गया था।

बिशप का नाम मार मारी इमैनुएल है। वे यूट्यूब पर पॉपुलर हैं। उन्होंने कोविड के दौरान वैक्सीन और लॉकडाउन का विरोध किया था। वे अमेरिका और रूसी के बारे में भी बातचीत करते रहते हैं। एक बार तो उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड नेशन पर शैतान ने कब्जा कर लिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज