श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मक्का में हज के दौरान 98 भारतीय यात्रियों की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

सऊदी अरब में गर्मी के कारण इस साल 600 से भी ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें 98 भारतीय लोग भी शामिल हैं। भारत सरकार ने शुक्रवार 21 जून को इसकी पुष्टि कर दी...
Indians Deaths Hajj many pilgrims died in mecca madina foregin ministry confirmed

Indians Deaths Hajj: सऊदी अरब में इस साल 600 से भी ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें 98 भारतीय लोग भी शामिल हैं। भारत सरकार ने शुक्रवार 21 जून को इसकी पुष्टि कर दी। इससे पहले  AFP न्यूज एजेंसी ने इसका दावा किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि हज यात्रा के अंतिम दिन छह भारतीयों की जान गई।

विदेश मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

विदेश मंत्रालय ने 21 जून को कहा कि इस साल सऊदी अरब में 98 भारतीय हज यात्रियों (Indians Deaths Hajj) की मौत हुई है। सभी लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। उन्होंने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में भारत से लोग हज यात्रा करने जाते हैं। इस साल भारत से 1,75,000 हज यात्रा पर गए थे। हज करने का कोर पीरियड 9 मई से 22 जुलाई तक था। हमने सऊदी अरब में मरने वाले भारतीय लोगों के जितना संभव हो सका मदद की। 

यह भी पढ़ें- Haj Yatra 2024: हज के दौरान गर्मी से 14 लोगों की मौत, 17 लापता

हीट वेव की वजह से गई लोगों की जान

इस साल हीट वेव और अन्य बीमारियों व वजहों के चलते मक्का में मरने वाले हज यात्रियों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। उनमें से आधे से अधिक अपंजीकृत उपासक हैं, जिन्होंने सऊदी अरब में अत्यधिक गर्मी में तीर्थयात्रा की थी। वहीं मरने वालों में कई भारतीय लोग भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार नई मौतों में मिस्र के 58 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मक्का में अबतक लगभग 10 देशों के 1,081 हज यात्रियों की मौत हुई है। इनमें 98 भारतीय नागरिक भी मारे गए हैं। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !