Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है और ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है।
Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है और ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। यह घटना पाकिस्तानी सेना और सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं, ट्रेन में 120 यात्री बताए जा रहे हैं। 

हाईजैकिंग की घटना

बीएलए ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। इसके बाद ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया गया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया।

बीएलए की धमकी

वहीं, बीएलए ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो परिणाम गंभीर होंगे और सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इन हत्याओं की जिम्मेदारी पूरी तरह से सेना की होगी। बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति बहुत खराब है। यहां पर कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वे अक्सर सेना और पुलिस पर हमले करते हैं। इस घटना के बाद यहां पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सेना के सूत्रों के अनुसार, सेना इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इसका जवाब देगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार