Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिका में 22 साल बाद भारतीय मूल के छात्र के हत्यारे को मिली मौत की सजा

Michael Dewayne Smith | SHARATH PULLARU | AMERICA | SHRESHTH BHARAT

अमेरिका में भारतीय मूल के एक छात्र के हत्यारे को 22 साल बाद मौत की सजा दी गई है। इस तरह से दो दशक से भी ज्यादा के लंबे इंतजार के साथ उस छात्र के परिवार को आखिरकार इंसाफ मिल गया। मृतक छात्र का नाम शरथ पुल्लरु था जिसकी 2002 अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 24 वर्षीय शरथ पुल्लरु पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था। पुल्लरु साइड में अमेरिका में स्टोर क्लर्क का काम भी करता था। पुल्लरु की पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान शरथ के साथ एक अमेरिकी जेनेट मिलर की भी मौत हो गई थी।

माइकल को जहर के इंजेक्शन से दी मौत

पुल्लरु की मौत अमेरिका के एक मूल निवासी माइकल डिवाइन ने की थी। उसी मामले में ओक्लाहोमा के अटॉर्नी जनरल जेंटनर ड्रमंड ने स्मिथ को मौत की सजा सुनाई थी। आज गुरुवार को मैकलेस्टर के ओक्लाहोमा स्टेट पेनिटेंटरी में माइकल को जहर का इंजेक्शन देकर मौत की सजा दे दी गई।  

अटॉर्नी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आज का दिन जेनेट मिलर और भारतीय मूल के शरथ पुल्लरु के परिवार जनों के लिए कुछ हद तक सुखद होगा।

ड्रमंड ने हत्याओं पर किया दुख व्यक्त

ओक्लाहोमा के अटॉर्नी जनरल जेंटनर ड्रमंड ने उन्होंने इन हत्याओं पर दुख भी व्यक्त किया और शरथ पुल्लुरु की प्रशंसा करते हुए कहा कि, वह दयालु दिल वाले बुद्धिमान युवक थे। वो अध्ययन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आए थे और उनका भविष्य उज्ज्वल था।

ड्रमंड ने कहा, “उन्हें सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वे गलत समय पर गलत जगह पर थे।”

पिछले महीने, शरथ के भाई, हरीश पुल्लुरु ने स्मिथ को किसी भी तरह की रियायत देने का कड़ा विरोध किया था और कहा था कि शरथ की मृत्यु से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा था पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हरीश ने शरथ को “एक प्यारा बेटा, भाई और चाचा” बताया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार