Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPI के जरिए अब पैसे भी कर सकेंगे जमा, RBI ने दिया प्रस्ताव

cash deposit by UPI

आज UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस हमारी डिजिटल लाइफ का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यूपीआई के जरिए कैशलेस पेमेंट इस समय लोगों की जरूरत बन चुका है। अभी तक यूपीआई से एक दूसरे को पैसा भेजने का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। आप यूपीआई से किसी बैंक में पैसा ट्रांसफर भी कर सकते हैं। अब जल्द ही UPI से बैंक में पैसे जमा भी करा सकेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए प्रस्ताव दिया है। आरबीआई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) वॉलेट के जरिए भी यूपीआई पेमेंट करने का प्रस्ताव दिया है। इस दौरान आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कई लोग यूपीआई का इस्तेमाल करके एटीएम से कार्डलेस तरीके से पैसे निकाल रहे हैं। इसने हमको यूपीआई के जरिए पैसे जमा कराने के लिए भी प्रेरित किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में पीपीआई से होने वाले यूपीआई पेमेंट वेब या मोबाइल एप के जरिए ही होते हैं। यह एप पीपीआई वाले ही जारी करते हैं। अब पीपीआई वॉलेट से यूपीआई भुगतान करने के लिए थर्ड पार्टी के यूपीआई ऐप्स के उपयोग की अनुमति देने का प्रस्ताव है। इससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी और छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।

आरबीआई ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) को ग्राहकों के लिए सुलभ बनाने का भी प्रस्ताव दिया है। सीबीडीसी पर मौजूदा समय में काम हो रहा है। आरबीआई ने रिटेल डायरेक्ट पोर्टल तक पहुंच के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च करने का भी प्रस्ताव दिया है, जिससे रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए सुविधा बढ़ेगी। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग