Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ये है दुनिया का आखिरी देश, गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ

कहते हैं दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हर तरीके के लोग, शहर और देश देखने को मिलते हैं। हमने अक्सर सबसे अमीर देश और सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में तो सुना है।
last country in the world

कहते हैं दुनिया बहुत बड़ी है। यहां हर तरीके के लोग, शहर और देश देखने को मिलते हैं। हमने अक्सर सबसे अमीर देश और सबसे शक्तिशाली देशों के बारे में तो सुना है। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का आखिरी देश कौन सा है? चलिए आपको बताते हैं…

दुनिया का आखिरी देश नॉर्वे है। कहा जाता है कि पृथ्वी का अंत यहीं होता है। नॉर्वे उत्‍तरी ध्रुव के पास स्थित है। यह बेहद खूबसूरत देश है, लेकिन इस देश की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां रात ही नहीं होती और अगर होती भी है तो बहुत छोटी। नॉर्वे की हेवरफेस्‍ट सिटी में सिर्फ 40 मिनट के लिए ही सूरज डूबता है। इसलिए इसे कंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है।

गर्मियों में पड़ती है बर्फ

दुनिया के इस आखिरी देश में बहुत ठंड पड़ती है। जब गर्मियों में बाकी देशों का तापमान 45 से 50 के बीच होता है, तो नॉर्वे में बर्फ गिर रही होती है। गर्मियों के समय इस देश का तापमान जीरो डिग्री रहता है, तो वहीं सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 45 डिग्री से भी कम हो जाता है।

दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान! केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल…

गर्मियों में नहीं होती रात

उत्तरी ध्रुव के बेहद करीब होने के कारण नॅार्वे में रोजाना सुबह या रात नहीं होती। इस देश में छह महीने दिन तो छह महीने रात रहती है। सर्दियों में इस देश में सूरज नहीं निकलता और गर्मियों में कभी डूबता नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश में गर्मियों के समय कभी रात नहीं होती। लोग दूर-दूर से इस देश में घूमने आते हैं।

अकेले घूमने नहीं जा सकते नॅार्वे

नॅार्वे लाखों पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। पर इस देश में लोगों का अकेले घूमना मना है। दरअसल, ई-69 हाईवे धरती के सिरों को नॉर्वे से जोड़ती है। यह सड़क ऐसी जगह जाकर खत्‍म होती है, जहां से आगे जाने का रास्‍ता नजर नहीं आता। इस देश में आने के लिए आपको एक ग्रुप तैयार करना होगा। साथ ही इस देश में प्रवेश के लिए आपको परमिशन लेनी होगी। यहां लोगों को सड़कों पर अकेले जाने और अकेले गाड़ी ड्राइव करने की इजाजत नहीं है।

यहां देखिए T20 World Cup 2024 की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा