Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

300 करोड़ की खातिर पति-बच्चों को छोड़ देंगी फराह? जानें क्यों कहा ऐसा

farah khan | bollywood | shreshth bharat

बॉलीवुड की फिल्ममेकर और जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं। हाल ही में फराह अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचीं, जहां उन्होंने बॉलीवुड के कई राज खोले।

फराह खान अपनी कॉमिक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो 300 करोड़ की खातिर पति और बच्चों को छोड़ देगी।

दरअसल, कपिल शर्मा ने फराह खान से मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘अगर कोई गलती से आपके बैंक अकाउंट में 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दे तो आप क्या करेंगी?’ इस पर जवाब देते हुए फराह खान ने कहा, ‘300 करोड़?’ मैं रिटायर हो जाऊंगी और अपने पति और बच्चों को छोड़ दूंगी। फराह के इस जवाब पर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

फराह के जवाब पर अर्चना पूरन सिंह ने कहा , ‘मुझे विश्वास है कि आप अपने बच्चों को नहीं छोड़ेंगी, लेकिन आप अपने पति को छोड़ देंगी। आपको अपने बच्चों के साथ 300 करोड़ रुपये का मजा महसूस करना चाहिए। ‘इस पर जवाब देते हुए फराह ने हंसते हुए कहा, ‘उनके साथ क्या मजा आएगा। टॉम क्रूज के पास जाऊंगी ना मैं।

आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के इस एपिसोड का अनकट सेगमेंट कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। कपिल शर्मा के शो पर फराह खान और अनिल कपूर से पहले गायक और गीतकार एड शीरन, रोहित शर्मा और श्रेयश अय्यर जैसी कई मशहूर हस्तियां नजर आ चुकी हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर शनिवार शाम को नेटफ्लिक्स पर आता है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर भी नजर आते हैं ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग