Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सैन्य विमान आसमान से हुआ गायब, इस देश के प्रमुख नेता विमान में थे सवार…

विमान में उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा समेत 10 अन्य लोग सवार थे। विमान से पूरी तरह संपर्क टूट गया है। विमान की सही लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है...
vice president saulos chilima | air craft | saulos chilima | shreshth bharat

पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी में प्रमुख नेताओं को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान आसमान से गायब हो गया है। सरकारी अध‍िकार‍ियों का कहना है क‍ि विमान में उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा समेत 10 अन्य लोग सवार थे। विमान से पूरी तरह संपर्क टूट गया है। विमान की सही लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है।


मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। विमान के रडार से गायब होने के बाद से विमानन अधिकारी उससे संपर्क करने की कोश‍िश कर रहे हैं, लेकिन अब तक विमान का कोई पता नहीं लगा है। विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे उड़ान भरी थी और उसमें 51 वर्षीय चिलिमा के साथ 9 अन्य व्यक्ति सवार थे।


अध‍िकार‍ियों ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि मलावी के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय बलों को विमान का पता लगाने के लिए तत्काल खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति बहामास जाने वाले थे, लेकिन उन्‍होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विमान अपनी मंज‍िल म्ज़ुज़ु में लैंड करने से नाकाम रहा. म्ज़ुज़ु मलावी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब