श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Haj Yatra: 550 जायरीनों की मौत, तापमान 50 डिग्री के पार

Haj Yatra करने गए 550 जायरीनों की मौत हो चुकी है। मौत की वजह गर्मी बताई गई है। अरब राजनयिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश की मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है। वहीं, मरने वालों में अकेले मिस्र के 323 नागरिक हैं।
Hajj Pilgrims Die In Mecca | Die In Mecca | SHRESHTH BHARAT

Hajj Pilgrims Die In Mecca:  Haj Yatra करने गए 550 जायरीनों की मौत हो चुकी है। मौत की वजह है गर्मी। हज के आसपास के इलाके में तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है। गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी हज यात्रियों की लिए मुसीबत बन गई है। अरब राजनयिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश की मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है। वहीं, मरने वालों में अकेले मिस्र के 323 नागरिक हैं।

मीडिया को जानकारी देते हुए एक राजनयिक ने बताया कि सभी जायरीनों की भीषण गर्मी के कारण जान गई है। हालांकि, एक शख्स की मौत भीड़ में बुरी तरह से घायल होने के बाद हुई। ये आंकड़े मक्का के पास अल-मुआइसिम में स्थित अस्पताल के मुर्दाघर के हैं। ये संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

मुस्लिम धर्म में हज को दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक जगह माना जाता है। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। हर साल यहां पर लाखों जायरीन आते हैं। कहा जाता है कि सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार हज की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि सोमवार को मक्का की बड़ी मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस (125 फ़ारेनहाइट) तक पहुंच गया। 

सऊदी अरब में हज करने गए जॉर्डन में करीब 60 जायरीनों की भीषण गर्मी से मौत हो गई। एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन नई मौतों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज