Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इज़राइल एंबेसी ‘विस्फोट’ कॉल मामले में दिल्ली पुलिस को दो लोगों पर शक

New Delhi, Dec 26 (ANI): The Delhi Police Crime Unit team and forensics team near the Israel Embassy to hold a probe after a call was received about a blast, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo)

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इज़राइल एंबेसी के पास ‘विस्फोट’ की आवाज सुनाई देने की कॉल मिलने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने दो ‘संदिग्धों’ पर ध्यान केंद्रित किया है। हालांकि अधिकारियों ने इसमें दोनों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को इज़राइल दूतावास के पास घूम रहे दो लोग कथित ‘विस्फोट’ घटना में संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा “सीसीटीवी फुटेज में दो लोग इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। ‘विस्फोट’ कॉल घटना में उनकी भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं है। हम उनकी पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और कॉल के समय वे इलाके में क्या कर रहे थे। चीजें उनसे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”

अब पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि दोनों संदिग्ध वहां कैसे पहुंचे और कौन सा रास्ता अपनाया। वे दोनों संदिग्धों की पहचान का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस को ‘विस्फोट’ कॉल के संबंध में मंगलवार शाम को इज़राइल दूतावास के पास इज़राइली राजदूत को संबोधित एक पत्र मिला था। सूत्रों ने कहा “इज़राइली दूतावास को अंग्रेजी में एक पत्र लिखा गया है जिसमें धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पत्र पर जिस समूह का नाम लिखा है उसका नाम सर अल्लाह रेजिस्टेंस है। पुलिस फिलहाल पत्र की जांच कर रही है और अभी विवरण का खुलासा नहीं किया है।

दिल्ली पुलिस को मंगलवार को फोन आया कि चाणक्यपुरी इलाके में इज़राइल दूतावास के पास ‘विस्फोट’ की आवाज सुनी गई है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि घटना स्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। दिल्ली फायर सर्विसेज को शाम करीब 6 बजे कॉल मिली।

जल्द ही दिल्ली पुलिस अपराध इकाई अग्निशमन सेवाओं और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल सूत्रों ने कहा था विस्फोट की आवाज वहां खड़े एक सुरक्षा गार्ड ने सुनी थी। दूतावास के पास खड़े एक सुरक्षा गार्ड ने कहा “मैंने शाम करीब 5 बजे एक तेज़ आवाज़ सुनी। यह आवाज़ टायर फटने जैसी थी। मैंने एक पेड़ के पास धुआं उठता भी देखा।”

इस संबंध में स्पेशल सेल के सूत्रों ने कहा है कि यहां ऐसा कोई विस्फोट नहीं हुआ है। इस बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग