Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रसाद में क्या मिलेगा

tem

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केवल भारत ही नहीं वरन विश्व में एक अद्भुत उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने महीनों पहले अपनी टिकट करवा ली जिससे उनसे यह अद्भुत क्षण मिस ना हो। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। देशभर में इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस तारीख के नजदीक आते ही लोगों में उत्साह और बढ़ता जा रहा है। बहुत से श्रद्धालु रामलला के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने फैसला किया है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इलायची दाने का प्रसाद दिया जाएगा। इलायची दाना धार्मिक स्थलों पर चढ़ाया जाने वाला सबसे प्रचलित प्रसाद है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद करोड़ों श्रद्धालुओं के अयोध्या आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस भीड़ को ध्यान में रखकर सभी भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए मशीन लगाया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने फैसला किया है कि इलायची दाने का वितरण मशीन से किया जाएगा। ये मशीन परिसर में दर्शनार्थियों के वापसी के रास्ते पर निर्माणाधीन पीएफसी के निकट स्थापित होगी। इस मशीन के लगने से दर्शन के लिए आए सभी श्रद्धालुओं को सुविधाजनक ढंग से प्रसाद मिल पाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही