Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

योगी सरकार करेगी अनुपूरक बजट पेश, इन योजनाओं पर होगा खास ध्यान

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू हो रहा है, जोकि 2 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।
UP Budget 2024

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू हो रहा है, जोकि 2 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। उपचुनाव से पहले योगी सरकार इस अनुपूरक बजट के जरिए प्रयागराज कुंभ की तैयारियों के लिए धनराशि देगी और जारी योजनाओं को रफ्तार देगी।

यूपी का वित्त विभाग अनुपूरक बजट लाने की तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार अन्य विभागों की जरूरी परियोजनाओं को भी पूरा करने का इंतजाम करेगी। वहीं, योगी सरकार ने इससे पहले फरवरी में 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया था।

UP Budget 2024: बजट में सरकार की कई प्रमुख योजना और प्राथमिकता

सूत्रों की मानें तो अनुपूरक बजट का आकार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। लेकिन हां ये बजट सरकार की कई प्रमुख योजनाओं और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाला बजट जरूर होगा। सबसे जरूरी बात ये बजट आगामी जनवरी में होने वाले प्रयागराज के कुंभ पर अधिक फोकस करते हुए उसके लिए एक धनराशि आवंटित करने वाला है, साथ ही सरकार के अन्य प्राथमिकताओं पर भी फोकस करेगा।

ये भी पढ़ें- यूपी के 7 खिलाड़ियों की पेरिस ओलंपिक में चमकेगी किस्मत, जानें उनके नाम

UP Budget 2024: पार्टी जल्द ही ओबीसी नेताओं के साथ बड़ी बैठक

बता दें, यूपी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा। इसके बाद से ही पार्टी पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने भी लोगों की नाराजगी दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी जल्द ही ओबीसी नेताओं के साथ बड़ी बैठक करेगी। यूपी सरकार में मंत्री और राज्य ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का कहना है कि ओबीसी समाज को एक साथ लाया जाएगा और उनकी नाराजगी की वजह भी जानी जाएगी।

ये भी पढ़ें- HC ने ED को जारी किया नोटिस, आप नेता सत्येंद्र जैन से जुड़ा है मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात