Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या खत्म होगा किसान आंदोलन, किसान नेता ने कही ये बड़ी बात

Sarvan Singh Pandher | PUNJAB HARYANA | FARMER PROTEST | SHRESHTH BHARAT |

किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार यानी आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसान आदोलन खत्म हो जाएगा या फिर किसान अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस बात की जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को किसान नेता और केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई बातचीत के बाद सरवन सिंह पंढेर ने यह बात कही है।

पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर उतरे किसान लगातार अपनी मांगो को पूरा कराने के लिए केंद्र पर दबाव बनाए हुए हैं। लेकिन अब किसान आंदोलन थमता नजर आ रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सोमवार यानी आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि किसान आंदोलन खत्म होगा या फिर जारी रहेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेताओं से चर्चा होगी और शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनो से बातचीत के आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हम सिर्फ पर बात पर अड़े है कि पीएम मोदी हमारी मांगो को पूरा करें। किसान नेता ने कहा कि केंद्र ने MSP पर प्रस्ताव दिया है जिस पर बाकी किसान साथियों के साथ भी बैठक होनी है। वह इस पर कानूनी विशेषज्ञ से बातचीत भी बातचीत करेंगे।

किसान आंदोलन की प्लानिंग करने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। पंढेर ने साल 2007 में किसान संघर्ष कमेटी से अलग हुए और फिर सतनाम सिंह पन्नू ने किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन किया। पंढेर ने हमेशा ही किसान हितों के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

आज किसान आंदोलन का सांतवा दिन है। किसान लगातार अपनी मांगो को लेकर धरना दिए हुए है। फिलहाल पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शांति बनी हुई है। अब तक किसान आंदोलन में 3 लोगों की जान जा चुकी है जिसमें से दो किसान और जीआरपी इंस्पेक्टर की मृत्यु हो गई है। किसान आंदोलन के चलते सात दिन से इंटरनेट सेवा भी ठप्प पड़ी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग