Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज हिमाचल व पंजाब में गरजेंगे सीएम योगी

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ देशभर में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच वह गुरुवार को हिमाचल प्रदेश व पंजाब के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सातवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन वे चार रैलियों में शिरकत करेंगे...
cm yogi | bareilly | bjp | loksabha election | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ देशभर में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच वह गुरुवार को हिमाचल प्रदेश व पंजाब के चुनावी दौरे पर रहेंगे। सातवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन वे चार रैलियों में शिरकत करेंगे। बता दें कि पहली जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। योगी आदित्यनाथ अब तक कुल 12 राज्यों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर कुल 13 राज्यों में वे कमल खिलाने की अपील करेंगे।

पहले हिमाचल प्रदेश जाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनावी दौरे पर निकलेंगे। वे पहली जनसभा हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर करेंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। योगी आदित्यनाथ जनसभा कर उनके लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में जनसभा करेंगे।

पंजाब में भी दो सीटों पर करेंगे प्रचार

हिमाचल प्रदेश के बाद योगी आदित्यनाथ पंजाब आएंगे। यहां की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के लिए जनसभा करेंगे। यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के लिए वोट की अपील करेंगे। सातवें चरण की आखिरी जनसभा योगी आदित्यनाथ लुधियाना लोकसभा सीट के लिए करेंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार रवनीत सिंह बिट्टू को कमल निशान पर चुनाव में उतारा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग