श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब रिचार्ज के साथ फ्री में मिलेगा 50GB बोनस डेटा, इस कंपनी ने यूजर्स को दी गुड न्यूज

Vi Recharge Plan: कुछ दिन पहले ही Jio, Airtel और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के कीमतों में बढ़ोतरी की हैं।
Vi Recharge Plan| shreshth bharat

Vi Recharge Plan: कुछ दिन पहले ही Jio, Airtel और Vi तीनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के कीमतों में बढ़ोतरी की हैं। इन सभी कंपनियों ने रिचार्ज प्लान्स को 27 प्रतिशत तक महंगा कर दिया, जिससे आम लोगों के जेब पर काफी प्रभाव पड़ा हैं। ऐसे में अचानक रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी से यूजर्स काफी परेशान थे, लेकिन अब इस टेलीकॉम कंपनी ने यूजर्स को एक बड़ी राहत दी हैं।

दरअसल, Vi अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लाई हैं। वोडाफोन आइडिया ने अब अपने एक प्लान पर 50GB का बोनस डेटा देने का एलान किया है।

दिल्ली में बढ़ाई गई बिजली की दरें, ये दोनों क्षेत्र होंगे प्रभावित

Vi देगी 50GB एडिशनल डेटा

Vi अब अपने 451 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ एडिशनल डेटा देगा। यानी अब अगर आप Vi नंबर का रिचार्ज करवाते हैं, तो इस रिचार्ज के साथ कंपनी आपको 50GB का एडिशनल डेटा देगी। बता दें कि 451 रुपये का पोस्टपेड प्लान पहले 401 रुपये का आता था। ये Vi के पोर्टफोलियो में मिलने वाले सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान्स में से एक है।

Vi Recharge Plan: मिलेंगे कई फायदे

इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3000 SMS मंथली, 50GB का FUP डेटा, 200GB का डेटा रोलओवर के साथ-साथ और भी कई फायदे मिलेंगे। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 100GB डेटा मिलेगा। यूजर्स 200GB तक अपने बचे हुए डेटा को दूसरी साइकिल में इस्तेमाल कर पाएंगे।

+92 नंबर से आ रही है Whatsapp Call तो हो जाएं अलर्ट, नहीं तो…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज