श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Uttarakhand के जंगलों में लगी आग को लेकर SC ने पूछा, क्या कर रही राज्य सरकार?

Supreme Court | Uttarakhand | Forest Fire

Supreme Court: उत्तराखंड इन दिनों जंगल में आग लगने की घटनाओं से जूझ रहा है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में आग लगी हुई है जिससे वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। कई वन्य जीवों को अपनी जान गंवानी पड़ी है व कई लोगों को भी इस वनाग्नि में अपनी जान गंवानी पड़ी। आज आग से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई की।

बारिश के भरोसे नहीं बैठ सकते

कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि हम आग को बुझाने के लिए बारिश या कृत्रिम बारिश के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं। इसकी रोकथाम के उपाय करें। वहीं राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आग से जंगल का केवल 0.1% क्षेत्र प्रभावित है। उत्तराखंड सरकार ने जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच को बताया कि नवंबर 2023 से अब तक जंगलों में आग लगने की 398 घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार ये आग इंसानों द्वारा लगाई गई। 350 से अधिक पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 62 लोगों को नामजद किया गया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार जिस तरह से ब्योरा दे रही है, हालात उससे कहीं ज्यादा गंभीर है।

सोशल मीडिया पर आ रही भयावह तस्वीरें

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि आपने देखा होगा कि मीडिया में जंगलों में आग की भयावह तस्वीरें आ रही हैं। राज्य सरकार क्या कर रही है? जंगलों में लगी आग को लेकर जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि हम बारिश और कृत्रिम बारिश के भरोसे नहीं बैठ सकते हैं। सरकार को जल्द से जल्द इन घटनाओं से निपटना होगा।
उत्तराखंड सरकार की तरफ से कहा गया कि आग का सीजन 2 महीनों का होता है। हर चार साल में जंगल की आग का भीषण दौर आता है। अब कोर्ट में इस मामले को लेकर 15 मई को अगली सुनाई होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य