Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPSC: मुखर्जी नगर में 10 साल से कर रही थी तैयारी, फेल होने पर दे दी जान

upsc-result-2023-girl-student-commits-suicide

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार यानी 16 अप्रैल को सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थी पास हुए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया। हर ओर सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है। वहीं, कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन इसके बावजूद उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया। इसमें से कुछ का हौंसला इतना टूट गया कि उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के मुखर्जी नगर से सामने आया है, जहां एक छात्रा ने पीजी की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

मेरठ की रहने वाली थी छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा पीजी में रहती थी। उसने दूसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा यूपी के मेरठ जिले की रहने वाली थी। उनके पिता किसान हैं।

10 साल से मुखर्जी नगर में कर रही थीUPSC की तैयारी

बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले 10 साल से मुखर्जी नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद अपना नाम लिस्ट में न देख छात्रा ने दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर पीजी की दूसरी मंजिल से कूद गई। उस समय छत पर उसके साथ एक और लड़की भी थी। उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया।

खुद का यूट्यूब चैनल चलाती थी छात्रा

आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को लेकर नजदीकी अस्पताल गई, लेकिन यहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाती थी, जिसमें वह अपने शॉर्ट्स बनाकर अपलोड किया करती थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP-Japan Investment Meet-2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: निवेश के नए अवसरों पर सीईओ राउंडटेबल में मंथन, 10 हजार से अधिक रोजगार पर नजर
Satyendar Jain Arrested
दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर मामले में ACB का शिकंजा, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों गिरफ्तार
Himachal Monsoon
हिमाचल प्रदेश में मानसून से 197 लोगों की मौत, 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान; भारी बारिश के कारण 88 सड़कें अवरुद्ध
MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत