Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मैनेजर पर लगे आरोप

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग समेत चार युवतियों और एक कस्टमर को पकड़ा।
Kanpur News

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग समेत चार युवतियों और एक कस्टमर को पकड़ा। होटल के मैनेजर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर में कल्याणपुर महिला तिराहे के पास स्काई व्यू नाम का होटल है। इलाके के लोगों ने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की टीम के होटल में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग समेत चार युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। वहीं, मौके का फायदा उठाकर होटल का मैनेजर फरार हो गया।

ये भी पढ़े- UPSC ने 2025 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव, जारी किया नया कैलेंडर

कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, होटल में मैनेजर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। आरोपी मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। एसीपी ने बताया कि होटल से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की गई हैं। एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे काम का लालच देकर बुलाया गया था। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर चुनाव: भाजपा ने वापस ली पहली सूची, अब संशोधन के बाद होगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार