Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिवाली को लेकर यूपी रोडवेज की तैयारी, आज से इस जिले से संचालित होंगी 680 बसें

UP Roadways: बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दीपावली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने तैयारी कर ली है।
UP Roadways

UP Roadways: बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। दीपावली पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने तैयारी कर ली है। सोमवार से बरेली परिक्षेत्र की 680 बसें चलना शुरू हो जाएंगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी की छुट्टी निरस्त करने के साथ ही प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली डिपो की 156, पीलीभीत की 95, रुहेलखंड डिपो की 156, बदायूं की 139 और अनुबंधित 134 बसें संचालित होंगी। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली मार्ग पर 175 बसें चलेंगी। फिलहाल 135 बसें चल रही हैं। इस रूट पर 50 बसें अतिरिक्त संचालित होगी।

इसके अलावा, लखनऊ रूट पर 60, बदायूं, आगरा, मथुरा रूट पर 85, पीलीभीत-पुरनपुर रूट पर 45 हल्द्वानी रूट पर 27 और कानपुर रूट पर 25 बसों का संचालन होगा। वहीं, सेटेलाइट बस अड्डा और पुराना बस अड्डा दोनों ही जगहों पर 20-20 बसें अतिरिक्त रखी जाएंगी। जिस रूट की अधिक सवारी होगी उसी रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी के मुताबिक, 165 बसों का संचालन छोटे लोकल रूट पर चलाया जाएगा। त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी की छुट्टी निरस्त करने के साथ ही प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने की घोषणा, हरियाणा में बनेगा हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब