Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाबा रामदेव ने की घोषणा, हरियाणा में बनेगा हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम

Acharya Kullam: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। वह हरिद्वार के पतंजलि स्थित आचार्यकुलम में वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुंचे।
Acharya Kullam

Acharya Kullam: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। वह हरिद्वार के पतंजलि स्थित आचार्यकुलम में वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पहुंचे।

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि की तर्ज पर ही हरियाणा में भी पतंजलि आचार्यकुलम और गुरुकुलम बनाया जाएगा जो हरिद्वार से भी बड़ा भव्य और दिव्य रूप होगा।

सीएम सैनी रहे मौजूद

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी योग गुरु बाबा रामदेव की बात का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का स्वामी रामदेव को आश्वासन दिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की आज पतंजलि आचार्यकुलम के 12 वें स्थापना दिवस पर मुझे हरिद्वार में आने का मौका मिला है और यह मेरा सौभाग्य है कि आचार्य कुलम की स्थापना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।

हरिद्वार से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम बनेगा हरियाणा में

आज मैं भी इसके स्थापना दिवस पर हरिद्वार आया हूं और आज के दिन हरियाणा के लिए एक बहुत ही बड़ी घोषणा योग गुरु बाबा स्वामी रामदेव ने की है। उन्होंने कहा है कि वह हरिद्वार से बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम हरियाणा में बनाने जा रहे हैं, जिससे कई देश से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने हरियाणा आएंगे।

वहीं, इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज आचार्यकुलम के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा में हरिद्वार से भी भव्य आचार्यकुलम की आधारशिला बनाने की घोषणा की है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इसकी आधारशिला भी हरियाणा में दिखने लगेगी।

स्वामी रामदेव ने कहा कि 1 लाख से अधिक बच्चे इस आचार्यकुलम में शिक्षा तो ग्रहण करेंगे। बच्चे अपने चरित्र का निर्माण किस तरह से कर सकें और किस तरह से देश के लिए कार्य कर सकते हैं, यह सब सिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें सोना व गाड़ी खरीदने का शुभ समय

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग