श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित

Union minister jyotiraditya scindia mother madhavi raje scandia passes away

Jyotiraditya Scindia Mother Passes Away: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया। वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं और दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं। पिछले तीन महीने से दिल्ली AIIMS में माधवी राजे सिंधिया का इलाज चल रहा था। वो निमोनिया और सेप्सिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

माधवी सिंधिया को प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

सिंधिया के मां के निधन पर देश के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवीराजे सिंधिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे।” प्रियंका ने आगे लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।


शोकाकुल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सिंधिया के मां के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,”केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।” विनम्र श्रद्धांजलि!…

ग्वालियर लाया गया माधवी राजे का पार्थिव शरीर

बता दें कि दिल्ली से माधवी राजे का पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया गया है, जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी माधवी राजे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके अतिंम दर्शन के लिए सिंधिया परिवार के करीबी, परिजन और जानने वाले उनके घर पहुंच गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज