Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Budget 2024: आज पेश होगा Modi 3.0 का पहला बजट, वित्त मंत्री बनाएंगी नया रिकॉर्ड

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सितारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ये बजट मोदी सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। वहीं, वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सात बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी...
union-budget-2024- nirmala-sitharaman -india-expectations-on-income-tax-farmers-infrastructure-employment pm modi

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट पेश करेंगी। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। ये बजट मोदी सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। वहीं, वित्त मंत्री सीतारमण लगातार सात बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी।

वित्त मंत्री सीतारमण तोड़ेंगी देसाई का रिकॉर्ड (Budget 2024)

बजट से जुड़ी सभी जानकारियां indiabudget.gov.in पर मौजूद होंगी। बजट को पेश होते हुए दूरदर्शन, संसद टीवी और अलग-अलग आधिकारिक सरकारी यूट्यूब चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। वहीं, निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब तक देसाई ने बनाया था।

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी सातवां बजट

निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब से सीतारमण ने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित लगातार छह बजट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025) का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा। वह देसाई के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगी, जिन्होंने 1959 से 1964 के बीच लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

यह भी पढ़ें- संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, निर्मला सीतारमण पेश करेगी आर्थिक सर्वे

बजट से लोगों को हैं ये खास उम्मीदें

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पेश होने वाले आम बजट में नई पेंशन प्रणाली और आयुष्मान भारत जैसी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। हालांकि, आयकर के मामले में राहत की उम्मीद कम है। उनका यह भी कहना है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर, ग्रामीण और कृषि संबंधी आवंटन बढ़ने और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाये जाने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड