Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Unified Lending Interface: अब लोन लेना होगा आसान, RBI लाने जा रही ये नई तकनीक

RBI बहुत जल्द ही भारत में यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) लाएगा। इसे देश में लाने के लिए RBI तैयार है। ULI के आने के बाद लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
Unified Lending Interface| SHRESHTH BHARAT

Unified Lending Interface: अब किसानों को लोन के लिए बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब घर बैठे ही बड़ी आसानी से किसानों को लोन मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम फैसला लिया है।

RBI बहुत जल्द ही भारत में यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) लाएगा। इसे देश में लाने के लिए RBI तैयार है। ULI के आने के बाद लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने ULI  से किसे और कैसे फायदा मिलेगा, इसके बारे में भी बात की।

Unified Lending Interface के फायदे

लोगों को अपना लोन अप्रूव कराने और छोटे से छोटा लोन लेने के लिए भी बैंक के चक्कर काटने पड़ते है। इसे कम करने के लिए और लोन सेक्टर में काम को आसान और सहज बनाने के लिए ULI की पायलट परियोजना की शुरुआत हुई थी। इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

इन पांच बैंकों के खिलाफ RBI ने लिया एक्शन, लिस्‍ट में आपका बैंक तो शामिल नहीं?

ULI की मदद से गांव के लोगों को बेहद कम समय और आसानी से लोन मिल पाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह UPI आने के बाद लोगों ने उसका इस्तेमाल किया है, ठीक वैसे ही ULI भी लोन सेक्टर में क्रांति मचाएगी।

किसानों-MSME को तुंरत मिलेगा लोन

एक कार्यक्रम के दौरान RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ULI के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बैंकिंग सर्विसेज के डिजिटलाइजेशन के सफर को जारी रखते हुए हमने बीते साल इस प्लेटफार्म का प्रयोग शुरू किया था, जो कि बिना किसी बाधा के लोन प्रोसेस को आसान बनाता है।

अडानी के बाद अब किसका नंबर? हिंडनबर्ग ने एक बार फिर किया ट्वीट

इसके लॉन्च होने पर खासतौर पर किसानों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (MSME) को फटाफट लोन मिल सकेगा। उन्होंने इस प्लेटफार्म की खासियतों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अलग-अलग राज्यों के लैंड रिकॉर्ड समेत अन्य डाटा होगा, जिसके जरिए छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों में कर्ज लेने वालों के लिए लोन अप्रूवल में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड