Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Uttarakhand: जनजातीय गौरव दिवस आज, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

ribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
CM DHAMI

Tribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, मुख्य सेवक सदन में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विभाग के निदेशक के मुताबिक, यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है, जो एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।

यह दिन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन का सम्मान करता है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।

राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से ओएनजीसी स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सीएम शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व लोकगायिका रेशमा शाह अपनी प्रस्तुति देंगी।

अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदर्शनी स्थल दर्शकों के लिए खुलेगा। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय व लोकगायक नरेश बादशाह और विवेक नौटियाल भी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे व अंतिम दिन 17 नवंबर को शाम 6 बजे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें- सीएम धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर, विकास कार्यों का लिया जायजा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड