Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘पावर’ में आया टमाटर, इन शहरों में बिगाड़ा रसोई का जायका

इन दिनों देश के कई हिस्सों में टमाटर के दामों में काफी तेजी देखी जा रही है। सब्जियों के बढ़ते दाम आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है।
Tomato Price Hike

Tomato Price Hike: लगातार बढ़ रहे टमाटर के दामों ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। एक किलो टमाटर बाजार से लेने से पहले लोगों को अपनी जेब टटोलनी पड़ रही है। देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर टमाटर की कीमतें लोगों को परेशान कर रही हैं। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में टमाटर 90 रुपये से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बता दें, बाजार में जिस तरह की टमाटर की डिमांड है, उस तरह की सप्लाई बाजारों में नहीं पहुंच रही है। जिसकी वजह से कीमतों पर असर पड़ा है।

गर्मी से टमाटर को हुआ नुकसान (Tomato Price Hike)

दरअसल, हर साल इस समय मानसून की वजह से टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिलती थी। लेकिन इस साल देश के कई हिस्सों में जमकर गर्मी पड़ी है। इस साल हीट वेव की वजह से टमाटर का भाव बढ़ा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से टमाटर सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है और अब इसका असर सब्जियों की कीमतों में भी देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र में घटा टमाटर का उत्पादन

पिछले साल भी टमाटर काफी महंगे बिके थे। कीमतों में इजाफे के बाद इस बार बड़ी संख्या में किसानों ने टमाटर की खेती की थी। लेकिन गर्मी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में मार्च-अप्रैल में हर साल 2000 कार्टून प्रति एकड़ टमाटर का उत्पादन होता था। लेकिन इस बार यह घटकर 500-600 कार्टून ही रह गया।

बढ़ रहे सब्जियों के दाम

दूसरी तरफ इन इलाकों में धीरे-धीरे मानसून दस्तक दे चुका है। जिसकी वजह से अब यातायात से लेकर इन फसलों के रख-रखाव पर बुरा असर पड़ा है। कीमतों में तेजी का एक कारण यह भी है। बता दें, सिर्फ टमाटर की नहीं प्याज, आलू और हरी सब्जियों के दाम ने आम-आदमी का बजट खराब कर दिया है। इनकी कीमतों में भी पिछले कुछ दिनों के दौरान इजाफा देखा गया है।

अयोध्या: नहीं रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित, राम मंदिर की कराई थी प्राण प्रतिष्ठा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चंदे में कथित गबन पर संतों का हंगामा, CBI जांच की मांग; प्रशासन पर बैठक रोकने का आरोप
Tarun Tejpal Case
Tarun Tejpal Case: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा आदेश, 2 हफ्ते में सरेंडर जरूरी; 22 सितंबर को अपील पर सुनवाई
Allahabad High Court on Hijab
यूपी के स्कूलों में स्कार्फ या हिजाब पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- अनुशासन के लिए यूनिफॉर्म जरूरी
Gurmeet Ram Rahim Singh Parole
बलात्कार के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, डेरा मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा
Fish Feast in Ayodhya
अयोध्या में मछली भोज पर सियासी संग्राम, योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना; अजय राय ने किया पलटवार
CM Yogi On Manusmriti
भारतीय विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?, मनुस्मृति विवाद पर CM योगी का राहुल गांधी पर पलटवार