श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली-यूपी में होगी झमाझम बारिश, आपके राज्य में कब दस्तक देगा मॅानसून?

उत्तर भारत समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिन पहले दिल्ली और राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि
WEATHER FORECAST| RELIEF FROM HEAT| SHRESHTH BHARAT

Weather Forecast: उत्तर भारत समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिन पहले दिल्ली और राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो से तीन दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना है। इस झुलसती गर्मी में लोग मॅानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केरल में इस बार मॉनसून 30 मई को ही आ गया था। अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके राज्य में भी मॅानसून दस्तक देगा। इस रिपोर्ट में हम आपको मॉनसून की संभावित तारीख बताने वाले हैं…

दिल्ली में कब दस्तक देगा मॉनसून?

राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने, अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 27 जून को हो सकती है। इससे पहले भी बारिश देखने को मिल सकती है।

बंगाल में 6 दिन पहले ही मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से

यूपी में मॉनसून कब देगा दस्तक?

यूपी के लोगों को मॅानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी सोमवार से 5 जून तक यूपी के विभिन्न इलाकों में बारिश, आंधी और तूफान हो सकती है। विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। यूपी में मॉनसून की बात करें तो 18-20 जून के आसपास यूपी में मॅानसून दस्तक दे सकता है।

बिहार समेत अन्य राज्यों में कब दस्तक देगा मॉनसून?

बिहार में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बिहारवासियों को राहत की खबर देते हुए बताया कि बिहार में मॉनसून 15 जून के आसपास आ सकता है। वहीं, गुजरात में 20 जून, छत्तीसगढ़ में 15 जून, राजस्थान में 30 जून और जम्मू कश्मीर में मॉनसून 25 जून तक आने की संभावना जताई जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

WPL Final 2025
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता
mi vs dc wpl 2025 final
WPL 2025: MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Ranya Rao Allegation on DRI
'थप्पड़ मारे, खाना नहीं...,' रान्या राव ने लगाए डीआरआई पर बड़े आरोप
Karnataka Government
कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों के लिए सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण की घोषणा की, BJP ने उठाए सवाल
Actress Nanda Yadav
नंदा यादव की फिल्म 'शांतिनिकेतन' नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित 
WPL 2025 Final Prize Money
WPL 2025 फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, यहां देखें