Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोने-चांदी की कीमतों में आज नहीं हुआ बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मार्च के दूसरे दिन यानी रविवार (2 मार्च 2025) कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। शनिवार 1 मार्च को सोने के भाव में करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी में करीब 1100 रुपए की गिरावट आई थी।
Gold Rate Today

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मार्च के दूसरे दिन यानी रविवार (2 मार्च 2025) कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। शनिवार 1 मार्च को सोने के भाव में करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी में करीब 1100 रुपए की गिरावट आई थी।

सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों के अंदर 1400 रुपए की गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में पिछले तीन दिनों के अंदर 1400 रुपए की गिरावट देखने को मिली। अगर बात आज यानी 2 मार्च की करें तो सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपए और 22 कैरेट का 79,500 रुपए बना हुआ है। हालांकि, 1 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी।

चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

वहीं, चांदी के भाव की बात करें तो आज इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल की तरह आज भी यह 96,900 रुपए प्रति किलो ही बिक रही है। अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है। वहीं, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना जीएसटी जोड़े 90,000 रुपए प्रति किलो है। हालांकि, 28 फरवरी को एक किलोग्राम चांदी का दाम 98 हजार रुपए के स्तर पर था। जबकि, 27 फरवरी को चांदी का भाव 95725 रुपए प्रतिकिलो था।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम

दिल्ली: 

दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 86 हजार 980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई: 

मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता: 

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चेन्नई: 

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग