श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लू से मिलेगी राहत, आज दस्तक देगा मॅानसून, जानें मौसम का सारा हाल

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती गर्मी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
Weather Forecast Today| weather report | shreshth bharat

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती गर्मी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। आज यानी गुरुवार से लू का कहर धीरे-धीरे कम होने लगेगा। साथ ही अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट होगी। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रही। इन राज्यों में एक जून तक लू के कम होने के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। वहीं, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार तक लू का कहर देखने को मिलेगा।

UP बोर्ड टॉपर प्राची निगम का Glow Up वीडियो वायरल, फेशियल हेयर की वजह से हुई थीं ट्रोल

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46-50 डिग्री सेल्सियस के बीच नापी गई। वहीं, पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान 42-46 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक कोंकण और गोवा के बहुत से इलाकों में गर्मी और आर्द्रता हो सकती है।

दिल्ली में 53 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इन राज्यों में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में मॅानसून दस्तक दे सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॅानसून देखने को मिल सकता है। विभाग ने केरल में 15 मई से 31 मई तक मॉनसून के आने का अनुमान जताया था।

किस राज्य में कब दस्तक देगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसाार, रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर में मॉनसून के जल्दी से आने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पांच जून को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

ये है दुनिया का आखिरी देश, गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला