श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इन राज्यपालों का होगा कार्यकाल समाप्त, चर्चा में BJP के इन नेताओं का नाम

Tenure of Governors: देश के 9 राज्यों के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और पंचाब शामिल हैं...
Ashwini Choubey | VK SINGH | SHRESHTH BHARAT

Tenure of Governors: देश के 9 राज्यों के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और पंचाब शामिल हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर इन चार राज्यों के अगले राज्यपाल कौन होंगे? हालांकि, इससे पहले ही पंजाब के गवर्नर ने इस्तीफा दे रखा है, लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

इन राज्यपालों का होगा कार्यकाल समाप्त

वर्तमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश में आनंदी बेन पटेल, राजस्थान में कलराज मिश्र, गुजरात में आचार्य देवव्रत, केरल में आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, महाराष्ट्र में रमेश बैस, मणिपुर में अनुसुइया उइके, मेघालय में फागू चौहान और पंजाब में बनवारी लाल पुरोहित का गवर्नर के रूप में कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में समाप्त हो जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं दिया तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन नेताओं को राज्यपाल बना सकती है। इसमें अश्विनी चौबे, डॉ. वीके सिंह के साथ ही कई और बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नेताओं में से कई सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, वीके सिंह गाजियाबाद, हर्षवर्धन दिल्ली के चांदनी चौक और अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से भाजपा की तरफ से लगातार दो बार सांसद बने थे।

भाजपा के कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों का नाम है शामिल

वीके सिंह ने मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बतौर राज्यमंत्री अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, हर्षवर्धन केंद्र की मोदी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। अश्विनी चौबे मोदी सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर सकती है। सरकार का मानना है कि केरल के राज्यपाल ने एलडीएफ सरकार के राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण कार्यों और फैसलों का दृढ़ता से सामना किया है। राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान का कार्यकाल 6 सितंबर को समाप्त होने वाला है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला