Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु मिलने से मची अफरा-तफरी, जांच करने पहुंची बम स्क्वाड की टीम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त रेलवे ने बताया कि स्टेशन पर कुड़े के ढेर में कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली, जिसके बाद फौरन बम स्क्वाड की टीम को जांच के लिए मौके पर पहुंची...
delhi

New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त रेलवे ने बताया कि स्टेशन पर कुड़े के ढेर में कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली, जिसके बाद फौरन बम स्क्वाड की टीम को जांच के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की माने तो, नई दिल्ली स्टेशन पर जो मिला है वो आर्मी की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाला ग्रेनेड वॉल है। इसमें पटाखे का बारूद डालकर इसे ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कोई विस्फोटक नहीं है, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं होता है। घटनास्थल पर पुलिस जांच में जुटी है। बता दें कि पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं, जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो बनाने वाले फोन की SIT को तलाश

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ऑफिस को उड़ाने की मिली धमकी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्टेट एंट्री रोड पर उत्तर रेलवे (New Delhi) के सीपीआरओ ऑफिस को भी बीती 12 मई की रात बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने रात में सीपीआरओ ऑफिस को खुलवाया था। इसके बाद पूरे ऑफिस की जांच हुई थी। हालांकि, पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें- पान मसाला खाने वालों के लिए बुरी खबर, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली रेलवे स्टेशन की बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि इसके बाद से पूरे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। ग्रेनेड का पिन मिलने के बाद से आरपीएफ जीआरपी सतर्क हो गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 330 से अधिक ट्रेनें रोजाना चलती है। पांच लाख से अधिक यात्री यहां से सफर करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग