Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, NTA जारी करे नतीजे

NEET 2024 SC Hearing: NEET UG पेपर लीक मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनावाई हुई। ये सुनवाई चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शनिवार को 12 बजे तक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है।
NEET 2024 SC Hearing

NEET 2024 SC Hearing: NEET UG पेपर लीक मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। ये सुनवाई चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शनिवार को 12 बजे तक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। रिजल्ट ऑनलाइन और सेंटर वाइज जारी किए जाने चाहिए। साथ ही नतीजे शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित होने चाहिए।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि छात्रों की पहचान छिपाकर रखी जानी चाहिए। इसके लिए एनटीए को शनिवार शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। सीजेआई ने कहा कि पटना में परीक्षा का पहला पेपर लीक हुआ था, इसमें अब कोई शंका नहीं है।

कब शुरू होगी काउंसलिंग

CJI ने एनटीए से कहा कि शनिवार 12 बजे तक NTA सेंटर वाइज के साथ छात्रों के मार्क्स जारी करें। इसके बाद सुनवाई की तारीख बताते हुए CJI ने कहा कि सोमवार यानी 22 जुलाई को इस मामले में लंच के पहले सुनवाई पूरी कर लेंगे। इधर, NTA की तरफ से सॉलिसिटर जनरल (SG) ने कहा कि 24 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करेंगे।

Women Asia Cup 2024: कल होगा भारत-पाकिस्तान के बीच

22 जुलाई को होगी अंतिम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने नीट मामले में अगली और अंतिम सुनवाई 22 जुलाई को करने का आदेश दिया। सीजेआई ने कहा कि उस दिन 10:30 बजे सुनवाई शुरू हो जाएगी, ताकि दोपहर तक मामले का निपटारा किया जा सके।

योगी सरकार की नई पहल, यूपी के एक्सप्रेस-वे पर लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज