Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Sri Lanka: देखता रह गया चीन, भारत ले उड़ा डील, अब होगा ये काम

Mattala Rajapaksa International Airport | SRI LANKA | CHINA | INDIA | SHRESHTH BHARAT

चीन को झटका लगा है। श्रीलंका में मत्ताला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण चीन ने किया था, लेकिन अब इस एयरपोर्ट का प्रबंधन भारत और रूस की कंपनियां करेंगी। चीन की कंपनियां ये प्रबंधन लेना चाह रही थी, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इसे भारत सरकार की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। श्रीलंका की सरकार ने अपने 20.9 करोड़ डॉलर की लागत से बने मत्ताला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन भारत और रूस की कंपनियों को सौंपने का फैसला किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मत्ताला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट श्रीलंका के तटीय शहर हंबनटोटा के नजदीक स्थित है। हंबनटोटा बंदरगाह को श्रीलंका की सरकार ने 99 वर्षों के लिए चीन को लीज पर दिया हुआ है। ऐसे में इसी बंदरगाह के नजदीक स्थित एयरपोर्ट का प्रबंधन भारतीय कंपनी को मिलना अहम है। ये मोदी सरकार की जीत की तरह देखा जा रहा है।

मौजूदा एग्रीमेंट के तहत श्रीलंका की सरकार ने इस एयरपोर्ट का मैनेजमेंट भारत की कंपनी शौर्य एयरोनॉटिक्स (प्राइवेट) लिमिटेड और रूस की कंपनी रीजन्स मैनेजमेंट कंपनी को दिया है। ये प्रबंधन 30 सालों के लिए दिया गया है। श्रीलंका की कैबिनेट ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया, जिसमें ये जानकारी दी गई।

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, इस एयरपोर्ट से श्रीलंका की सरकार को काफी घाटा उठाना पड़ा रहा था। साल 2013 में मत्ताला राजापक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया गया था। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए वित्तीय मदद चीन के एक्सिम बैंक ने दी थी। निर्माण के बाद से ही ये एयरपोर्ट विवादों में घिरा रहा है। पर्यावरण के लिहाज से इस एयरपोर्ट को काफी संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका सरकार ने चीन के एक्सिम बैंक से विभिन्न परियोजनाओं के लिए 4.2 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। जिनमें से एक इस एयरपोर्ट का निर्माण भी शामिल था।

हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि श्रीलंका की सरकार ने भारतीय और रूसी कंपनियों के लिए कितने में यह डील की है। कुछ लोगों का कहना है कि चीन के कर्ज की उच्च ब्याज दरों की वजह से श्रीलंका का घाटा बढ़ता जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा