Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर की शव यात्रा, राम नाम सत्य के लगाए नारे

Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने अचल संपत्तियों को गिराने से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई यानी 1 अक्टूबर तक पूरे देश में किसी की संपत्ति पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए।
Bulldozer Action

Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने अचल संपत्तियों को गिराने से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई यानी 1 अक्टूबर तक पूरे देश में किसी की संपत्ति पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। इस आदेश के बाद से विपक्ष भाजपा पर हमलावर है।

इसी बीच शुक्रवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर की शव यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने रूमाल पर प्लास्टिक का बुलडोजर रखकर राम नाम सत्य है का नारा लगाया। इतना ही नहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर शहर के पंत पार्क से डीएम के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बुलडोजर अन्याय का प्रतीक हो सकता है, न्याय का नहीं: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बुलडोजर से तोड़फोड़ रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर ‘बुलडोजर को न्याय की तरह महिमामंडित करने’ का आरोप लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर न्याय नहीं हो सकता, बुलडोजर असंवैधानिक था, बुलडोजर लोगों को डराने के लिए थे। यह विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए था। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को धन्यवाद देता हूं, जिसने बुलडोजर को रोकने का काम किया है।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री, खासकर यूपी सरकार और बीजेपी के लोग इस बुलडोजर को इतना महिमा मंडल कर रहे थे कि बुलडोजर ही न्याय हो गया है। वे कार्यक्रमों और रैलियों में लाते थे, जिससे लोगों के अंदर भय पैदा कर सकें। अब, जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, तो मैं समझता हूं बुलडोजर रुकेगा और न्यायालय से न्याय मिलेगा। एक बुलडोजर अन्याय का प्रतीक हो सकता है, न्याय का नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अचल संपत्तियों को गिराने से संबंधित कई याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई यानी 1 अक्टूबर तक पूरे देश में किसी की संपत्ति पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और इसी तरह के क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माणों पर लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- ताजमहल की मुख्य गुबंद में उगा पौधा, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग