Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘महाराष्ट्र में BJP मजबूत’, शिवराज पाटिल की बहू अर्चना भाजपा में शामिल

Archana Patil Chakurkar joins bjp

Maharashtra BJP: महाराष्ट्र में एक और बड़ा चेहरा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गया है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। अर्चना ने शनिवार को महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के बाकी नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में एंट्री कर ली।

देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अर्चना पाटिल चाकुरकर का शामिल होना चुनाव से पहले महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करेगा।

फडणवीस ने कहा, “ये भाजपा के लिए खुशी की बात है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के परिवार से कोई हमारी पार्टी में शामिल हो रहा है। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। पार्टी को इससे ताकत मिलेगी।”

इससे पहले शुक्रवार को चाकुरकर और फडणवीस ने मीटिंग की थी। इस दौरान अर्चना ने कहा कि वे पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम से प्रभावित हैं। इसने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है।अर्चना उदगीर में लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं। अर्चना का परिवार कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है। अर्चना के पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं।

अर्चना के परिवार के सबसे सम्मानित सदस्य उनके ससुर शिवराज पाटिल हैं जिन्होंने 10 जुलाई, 1991 से 22 मई, 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2004 और 2008 के बीच, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तहत यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

पाटिल के राजनीतिक करियर में 26/11 का दिन सबसे मुश्किल था। तब वे मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस हमले में जिसमें कम से कम 192 लोगों की जान चली गई थी। हमलों के बाद हुई आलोचना के बाद उन्होंने 30 नवंबर 2008 को पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें, महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिन पर 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा। यहां भाजपा शिवसेना (शिंदे) के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड