Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शर्मनाक! लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, बेसुध हालत में पड़ी मिली; दो आरोपी हिरासत में

Minor gang-raped in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबलिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता सदमे में है।
Minor gang-raped in Lucknow

Minor gang-raped in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबलिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता सदमे में है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि पीड़िता से कुछ भी पूछने पर वह रोने लगती है। किसी से बात नही करती है। पीड़िता का गला दबने के कारण बोलने में परेशानी हो रही है। इलाज के बाद से पीड़िता की तबीयत में थोड़ा बहुत सुधार हो रहा है।

लखनऊ के चिनहट के रहने वाले पीड़िता के ताऊ ने बताया कि पीड़िता करीब दो बजे घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। कुछ देर बाद देखा तो पीड़िता मोबाइल चला रही थी। थोड़ी देर बाद पीड़िता बिना कुछ बताए घर से बाहर चली गई।
ताऊ ने बताया कि हमें लगा कि पीड़िता बाहर टहलने गई है, लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तब परिवार के लोगों ने सुबह पीड़िता को ढूंढना शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से पीड़िता अपने ताऊ के साथ रहती है।

खाली प्लॉट पर पड़ी मिली पीड़िता

बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर सोमवार को 14 वर्षीय पीड़िता खाली प्लॉट पर बेसुध पड़ी मिली। प्लॉट के पास से जा रही एक महिला को पीड़िता की आवाज सुनाई दी। महिला मौके पर पहुंची, जहां पीड़िता बेसुध पड़ी थी। पीड़िता का गला और पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिवार को सूचना दी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

परिवार वालों ने बताया कि जब हम पीड़िता को हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तब पीड़िता ने तीन लड़कों के होने की बात कही। वह किसी का नाम नहीं बता पाई।

दो लड़के घर से फरार

भाइयों ने बताया कि पीड़िता जहां बेसुध पड़ी मिली थी, वहां पर 7 घर हैं, जोकि हमारे घर से 500 मीटर की दूरी पर हैं। इनमें से एक घर मे दो लड़के सुबह तक थे, लेकिन इस घटना के बाद से ही दोनों नहीं दिखाई दिए। जब उनके पिता को कॉल करके पूछा गया तो उनका कहना है कि वे 2 महीनें से घर नहीं आए हैं, लेकिन दोनों को सुबह ही छत पर देखा गया था। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे पीड़िता से मिलने

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता से मिलने 15 अक्टूबर को झलकारी बाई सिविल हॉस्पिटल गये थे। अजय राय ने बताया कि पीड़िता से उन्हें मिलने नहीं दिया गया। हॉस्पिटल का गेट बंद कर दिया गया। पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों से अजय राय और उनके साथ कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को मिलने दिया। वहीं, अजय राय ने कहा कि यूपी में नाबलिग बच्चियों के साथ लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हम पीड़िता के परिवार के साथ हैं।

ये भी पढ़ें- खान-पान की वस्तुओं में गंदी चीजों की मिलावट रोकने के लिए जल्द आएगा नया कानून: सीएम योगी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड