Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिका में MDH, Everest मसालों की बढ़ी मुश्किलें, पढ़ें पूरी खबर

U.S. Food and Drug Administration | MDH | EVEREST | AMERICA | SHRESHTH BHARAT

MDH, Everest Masala: भारतीय मसाला कंपनियां MDH और Everest की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में क्वालिटी चेक में फेल होने के बाद अब अमेरिका में भी कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी फूड सेफ्टी विभाग (USFDA) ने MDH और Everest के बारे में जानकारियां जुटाना शुरू कर दी हैं।

बता दें कथित तौर पर कैंसर पैदा करने वाले पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के चलते सिंगापुर और हांगकांग में एमडीएच और एवरेस्ट मसालों के कुछ प्रोडक्ट्स की सेल पर रोक लगा दी गई थी। अब अमेरिका में भी इन्हें लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यही नहीं मालद्वीव ने भी इन मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

आरोप पूरी तरह से निराधार-झूठे- MDH

इस तरह के आरोपों को एमडीएच और एवेरेस्ट की ओर से निराधार करार दिया गया है। MDH एमडीएच ने अपने प्रोडक्ट्स में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ये दावे पूरी तरह से निराधार-झूठे हैं और इनका कोई ठोस सबूत नहीं है।

इससे पहले Everest की ओर से कहा गया था कि उसके मसाले सुरक्षित हैं और इनका निर्यात भारत के मसाला बोर्ड की लैब्स से जरूरी मंजूरी और अनुमोदन मिलने के बाद ही किया जाता है।

MDH का पहला उत्पाद हल्दी पाउडर

बता दें कि MDH का पहला उत्पाद हल्दी पाउडर था। कंपनी का नाम महशियान दी हटी रखा गया था जिसका अर्थ था “मसालों की दुकान”। MDH का पहचान चिन्ह मसाला दादा थे, जो धर्मपाल गुलाटी का ही एक कार्टून रूप था।

वर्तमान में MDH के पास 62 उत्पादों है जो 150 से अधिक विभिन्न पैकिंग में उपलब्ध हैं। इनमें पिसे हुए और मिश्रित मसाले शामिल हैं। MDH केसर जैसे अन्य उत्पाद भी बेचता है।

MDH के संस्थापक धर्मपाल गुलाटी ने 20 से अधिक स्कूल खोले थे। उन्होंने नवंबर 1975 सुभाष नगर में 10 बिस्तरों वाला नेत्र अस्पताल शुरू किया था। बाद में जनवरी 1984 में अपनी दिवंगत माता चानन देवी की स्मृति पर नई दिल्ली के जनकपुरी में 20 बिस्तरों वाला अस्पताल भी स्थापित किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल