श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संदेशखाली मामले में आज होगी SC में सुनवाई, TMC नेता पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

Sandeshkhali Village | WEST BENGAL | SUPREME COURT | SHRESHTH BHARAT |

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर आज यानी 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस मामले की सुनवाई न्यायमुर्ति बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच करेगी।

संदेशखाली यौन उत्पीड़न हिंसा मामले में सुनवाई 16 फरवरी को होनी थी। याचिका में इस मामले की CBI जांच करवाने की मांग की गई है। साथ ही पश्चिम बंगाल से बाहर SIT जांच की मांग की गई है। संदेशखाली यौन हिंसा मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने साफ इंकार कर दिया था।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में महिलाओं द्वारा TMC नेता शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया से बात करते हुए महिलाओं का कहना था कि शाहजहां शेख किसी भी महिला के साथ कुछ भी कर सकता है, वो जब चाहता था तब किसी भी महिला को अपनी हवस का शिकार बना लेता था।

टीएमसी नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के अलावा भी कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। कई एंजेंसियां उनकी तलाश में हैं। ईडी की छापेमारी मे भी वो नहीं मिले हैं। उन पर राशन घोटाले का भी आरोप है। जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न मामले में तीन मुख्य आरोपी है जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान TMC नेता शिबप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार के रूप में हुई है। मामले में अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या बोले पश्चिम बंगास के गवर्नर

वहीं पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि संदेशखाली महिलाओं के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले है। मीडिया से बात करते हुए गवर्नर सीवी आनंद बोस ने शनिवार को कहा था कि संदेशखाली की उन महिलाओं के लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं जो अपने घरों में असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा महिलाओं की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की “प्रताड़ित” महिलाएं राजभवन में शरण ले सकती हैं, जहां उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि जिन महिलाओं को खतरा लग रहा है। वो 033-22001641 डायल करके राजभवन में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। आरोपियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज